कछौना (हरदोई) : सोमवार नगर में लखनऊ रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व अभिभावक संघ को आपत्ति के मद्देनजर निरस्त किया गया और नवीन शिक्षक अभिभावक संघ के गठन की कार्यवाही की गई।
बैठक में आम सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के सदस्यों में से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया जिनमें क्रमशः अध्यक्ष रमजान मंजूरी, महामन्त्री सुधीर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद, उपमन्त्री सुशील कुमार का चयन किया गया। बैठक में विद्यालय पदेन प्रधानाचार्य अनिल कुमार मौजूद रहे और बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं की शिक्षा को लेकर बेहतर से बेहतर प्रयास करेंगे। अध्यक्ष एवं सदस्यों को आश्वासन दिया गया कि विद्यालय के शैक्षिक विकास में वह अपना सम्पूर्ण सहयोग देंगे ताकि संस्था पूर्ण रूप से विकसित हो सके और उसे अपनी पुरानी खोई हुई पहचान व प्रसिद्धि मिल सके।
ख़बर- पी.डी. गुप्ता