जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आठ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार एक किशोर को कल कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया।
दण्डाधिकारी ए. एस. लंगेह के प्रश्न के जवाब में किशोर अपराधी ने स्वीकार किया कि उसे आरोप पत्र और अन्य दस्तावेजों की प्रति मिल गई हैं। अब इस मामले की सुनवाई सात मई को होगी। राज्य पुलिस की अपराध शाखा के अनुसार इस किशोर अपराधी की मृतक बालिका का अपहरण करने, उसके साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या करने में मुख्य भूमिका रही है।