केन्दशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कल रात एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ ने बताया कि संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखा गया था। पाकिस्तान की आईएसआई की सहायता से आतंकवादी गुट गुप्तचर ब्यूरो के साथ मिलकर भारतीय सीमा में हथियारों और गोला-बारूद की खेप गिराने के लिए पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इलाके में तलाश अभियान जारी है।