उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक कोथावां की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Aditya Tripathi (Honorary Managing Director Indian voice 24 News)

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई कोथावां की समिति के विस्तार हेतु एक अति-आवश्यक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय भैनगाँव में आहूत की गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लाक मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि शिक्षक-हितों पर लगातार प्रहार हो रहा है यदि हमें अपने हितों की रक्षा करनी है तो हमें संघटित रहना होगा।
कुलदीप मिश्र ने सुझाव दिया कि संघटन को मज़बूती प्रदान करने के लिए इस प्रकार की बैठक का आयोजन प्रत्येक माह किया जाए।शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए अरविन्द प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी एकता ही हमारा बल है और हम अपने किसी भी साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगें।

बैठक में संघटन का विस्तार भी किया गया जिसमें रामप्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेम सिंह कनौजिया को संयुक्त मंत्री, अनिल सिंह, सुदेश दीपक, छत्रपाल सिंह, सौम्या अग्रवाल व कुलदीप मिश्र को संघटन मंत्री, मुकेश मिश्र, राहुल कुमार, अरविंद भार्गव, अखिलेश कुमार व ब्रजेश कुमारी को उपाध्यक्ष, राजीव कुमार को मीडिया प्रभारी, केशव पटेल, धर्मेंद्र, अखिलेश को प्रचार मंत्री,
योगेश वर्मा को अकाउंटेण्ट एवं रमेश चंद्र को ऑडिटर के पद पर मनोनीत किया गया ।

बैठक में ब्लाक अध्यक्ष व जिला कोषाध्यक्ष प्रभाशंकर, विक्रम सिंह, हंसराज, भुवनेंद्र, डॉक्टर कुलवीर सिंह, रश्मि, नवनीत, उपदेश सिंह, दयाराम व उमाशंकर आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
बैठक का समापन राष्ट्रगान के बाद जल-पान के साथ किया गया।