मंझनपुर, कौशाम्बी : कौशाम्बी में करवा चौथ त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और पति की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पति ने भी अपनी पत्नी को आशीर्वाद दिया।
4 नवंबर दिन बुद्धवार सुबह से सुहागिनें सज धज कर करवा चौथ व्रत की तैयारी के लिए जुटी रहीं। मेहंदी लगाने वालों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। महिलाओं ने एकत्रित होकर थाली बदलने की रस्म निभाई। सुुंदर परिधानों में सजी महिलाओं में व्रत को लेकर काफी उत्साह रहा।
महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने त्योहार के लिए खूब खरीदारी भी की। इस अवसर पर सुहागिनों ने अवाहदेवी माता से अपने-अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद लिया।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट