इलाहाबाद में माघ मेले को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है । सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को दो जोन और छह सेक्टरों में बांट दिया गया है । मेले की सुरक्षा की कमान आर.ए.एफ. और कमाण्डो को सौंप दी गयी है । एटीएस और बीडीएस डॉग स्क्वॉयड की मदद से चेकिंग कर कही हैं । सीसीटीवी कैमरे की दृष्टि से 75 में से 45 इन्स्टॉल किए जा चुके हैं । मेले की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे की भी व्यवस्था की गयी है ।
मालूम हो कि आज पौष पूर्णिमा से संगम में स्नान पर्व के साथ ही माघ मेले की शुरुआत हो जाएगी । पौष पूर्णिमा के साथ ही सन्यासियों व श्रद्धालुओं का एक माह का कल्पवास शुरु हो जाएगा । कल्पवास में श्रद्धालु एक माह तक संगम में बने तम्बुओं में रहकर तप और ध्यान करते हैं । प्रशासन ने उम्मीद जतायी है कि कम से कम तीस लाख श्रद्धालु इस बार पौष पूर्णिमा पर संगम में आएंगे ।