बदायूं शनिवार शाम को पुलिस लाइन चौराहे पर तब अचानक हड़कंप मच गया जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी और प्रभारी टीएसआई में हाथापाई हो रही थी । उसी समय किसी ने विजुअल व फोटो बना लिए । इसके बाद फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए ।
जब इस घटना का सोशल मीडिया पर एसएसपी ने देखा तब इस घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के आदेशानुसार यातायात हेड कांस्टेबल 243 नेमीशरण को शनिवार को अपने ड्यूटी स्थल इन्द्रा चौक पर मौजूद न मिलने के बाद प्रभारी यातायात राममिलन द्वारा बुलाये जाने पर पुलिस लाइन चौराहे पर आकर अभद्रता व हाथापाई करने तथा कर्तव्यपालन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के फलस्वरूप निलम्बित कर दिया ।