सेवा सप्ताह के मण्डल संयोजक प्रशान्त केसरवानी के नेतृत्व में कड़ा के कुबरी घाट की भाजपाइयों ने की साफ-सफाई

अझुवा/कौशांबी :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा आयोजित 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के दूसरे दिन कौशाम्बी के कड़ा मंडल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम संयोजक प्रशांत केसरवानी के नेतृत्व में कड़ा स्थित मां गंगा के कुबरी घाट पर भाजपाइयों ने गहन सफाई अभियान चलाया । जिसके अंतर्गत घाट पर कूड़ा-कचरा चुना गया एवं पूरे घाट मे झाडू लगाकर उसकी धुलाई की गई। स्वच्छता अभियान चलाने वाले भाजपाइयों मे प्रमुख रूप से राजीव पंडा, राहुल कुशवाहा, अजय मौर्य, शारदा वर्मा, बबलू श्रीवास्तव, श्रवण केसरवानी, शिवम, राजू पंडा एवं सोनू पंडा आदि लोग रहे।

अरविंद केसरवानी
पत्रकार/स्वतंत्र चेतना हिंदी दैनिक अझुवा