हरदोई- कराही पुरवा विद्युत उपकेंद्र के अंतगर्त पुन्नियां गाँव में विद्युत आपूर्ति को रखा टांसफार्मर काफी समय से फूंके पडे होने और उपकेंद्र से टांसफार्मर ना बदलवाए जाने से परेशान होकर गाँव के कनेक्शन धारको ने विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को ताला जड दिया और अवर अभियंता व विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और घटों उपकेंद्र के गेट पर हंगामा काटते हुए जल्द ही टांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की।
आक्रोशित कनेक्शन धारकों ने बताया की पुन्नियां गांव में साठ के करीब विद्युत कनेक्शन कर दिए गये जबकि गाँव में विद्युत आपूर्ति को महज पच्चीस केवी का टांसफार्मर ही रखा है जो कि जून में सात तारीख को ओवरलोड के चलते फूंक गया था उसके बाद उपकेन्द्र अभियंता ने खुद गाँव आकर टांसफार्मर बदलवाया लेकिन वह भी ओवरलोड के चलते कुछ ही घंटे में फूंक गया ,कनेक्शन धारको ने बताया की जिसके बाद कई बार उपकेन्द्र से संडीला तक के कई चक्कर लगाए लेकिन आज तक गाँव का टांसफार्मर बदलवाया नहीं गया काफी दिनों से गांव का टांसफार्मर ना बदलवाए जाने से आक्रोशित होकर कनेक्शन धारको ने बुधवार को कराही विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड दिया और उपकेंद्र के अवर अभियंता व विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और उपकेन्द्र पर कई घंटो तक हंगामा काटा व जल्द ही गांव का टांसफार्मर कनेक्शन संख्या के सापेक्ष रखवाए जाने की मांग की ,कनेक्शन धारको ने कहा की अगर जल्द ही गाव का टांसफार्मर ना बदलवाया गया तो आगे लखनऊ -हरदोई पर जाम करेंगे।