कछौना (हरदोई)। जनपद हरदोई के कस्बा कछौना में करणी सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह उर्फ सोनू के नेतृत्व में रविवार देर शाम एलएसी पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान सभी ने भारत माता की जय, चीन मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाते हुए चीनी कंपनियों के द्वारा बने सामान का बहिष्कार करने के लिए संदेश दिया।
रविवार की देर शाम कैंडल मार्च कस्बा स्थित बाबा कुशीनाथ मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड से होते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर स्थित शहीद स्मारक पर आकर समाप्त हुआ। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर कैंडल जलाने के उपरांत 2 मिनट का मौन रखते हुए बलवन घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने चीन की कंपनियों का सामान इस्तेमाल न करने की शपथ ली। इस अवसर पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी सेना की कायराना हरकत का जवाब देते हुए हमारे बीस जवान शहीद हुए। हर भारतवासी को चीन का विरोध करते हुए चीन की कंपनियों के उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। इसके लिए एक अलख जगानी होगी।
इस अवसर पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह उर्फ सोनू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन सिंह, सलाहकार मृगेन्द्र सिंह उर्फ दरोगा, जिला प्रवक्ता विवेक राठौर, आईटी प्रभारी विकाश गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष केहर सिंह, संगठन महामंत्री विक्रम सिंह, रवी सिंह, विमलेश सिंह, अनूप गुप्ता, शिवम् सिंह, श्याम सिंह, शीलू सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।