क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष ने सहारा बैंक को दी खाताधारकों का पैसा लौटाने की चेतावनी

बैंक 10 दिन मे दे खाताधारको का पैसा वर्ना होगी तालाबंदी 

                   अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने बड़ा एलान करते हुए सहारा बैक के प्रशासन को  चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि सहारा प्रमुख सुब्रतराय बैंक के सभी खाताधारकों को उनकी जमा राशि वापस करें अन्यथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बैंक में तालाबंदी व विधिक कार्यवाही को विवश हो जाएगी।
                 श्री सिंह ने कहा कि बैक खाताधारको का पैसा वापस करने के दौरान सबसे पहले ऐसे खाताधारकों की जमा राशि वापस करें जिनकी बहन बेटियों की शादी हो। श्री सिंह ने आगे जोड़ा कि सभी खाताधारकों के पैसा का भुगतान 10 दिन के अंदर करना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा बैक में तालाबंदी के साथ बैंक प्रबंधन सहित क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ वाद दायर कराने के बाद आन्दोलन भी खड़ा किया जायेगा। ज्ञापन देने के दौरान के.बी. सिंह, अखिल सिंह, इन्द्रपाल, अजय, अश्वनी, आशीष, अमित, मीतू, पवन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।