राहुल मिश्र, बघौली
बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ हरदोई मार्ग के मढ़िया गांव के पास पर एक ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया । जिससे ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर के नीचे दब गया और बुरी तरह घायल हो गया ।
मालूम हो कि ट्रैक्टर मरेउरा गांव से टेंट का सामान लादकर बघौली चौराहा जा रहा था । ट्रैक्टर पर सात अन्य लोग भी बैठे थे । ट्राली में लोडिंग क्षमता से ज्यादा होने के कारण मढ़िया गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया । जिससे ट्रैक्टर पर बैठे सभी लोगों ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन ट्रैक्टर चालक संदीप (उम्र 24 वर्ष) पुत्र राजकुमार यादव ट्रैक्टर पलटने से उसी के नीचे दब गया । जिससे उसको गंभीर चोटें आयीं । ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर मौके पर बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई । ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद चालक को किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और उसे आनन फानन कछौना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है ।