- लखनऊ- लखनऊ में अवधवाटिका बन्धे के पास पीआरवी 0494 को आता देख एक लड़की व दो बच्चों को छोड़कर भागे अपहरणकर्ता । थाना हसनगंज अन्तर्गत दिनांक 10/11/2017 को समय 04:19 बजे कॅालर ने सूचना दिया कि कुछ लोगों ने 1लड़की और लड़के का अपहरण कर लिया है PRV494 ने मौके पर पहुंचे कि अपहरणकर्ता यूपी100 की गाडी़ देखकर बच्चो को खेतो के पास छोड़कर फरार हो गये, बच्चो को लेकर मॉ के सुपुर्द किया!!
- बलिया- पीआरवी 3062 ने गाड़ी लूट कर भाग रहे आरोपियों का पीछा कर स्कार्पियों बरामद ।

- हमीरपुर- PRV-1236 को थाना मुस्करा अन्तर्गत कालर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बनाकर बेची जा रही है । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद कर थाने के सुपुर्द कर दी है ।
- अमरोहा- पीआरवी 2400 ने थाना आदमपुर अन्तर्गत गुरेथा भठ्ठा के पास जुआ खेलते 02 जुआरियों को पकड़ 1100 रूपये व ताश की गड्डी बरामद कर स्थानीय थाने के सुपुर्द किया !
- मैनपुरी- पीआरवी 0682 को थाना कोतवाली अन्तर्गत फायरिंग की सूचना मिली । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 03 आरोपियों को पकड़ा, गोली लगने से घायल को अस्पताल पहुंचाया प्रकरण से स्थानीय थाने को अवगत कराया !
- मुज़फ्फरनगर- पीआरवी 2222 ने थाना मंसूरपुर अन्तर्गत ग्राम नावला में जीवना तिराहा पर झगड़ा कर रहे आरोपी को पकड़ 01 तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किया तथा आरोपी को मय बरामद तमंचा व कारतूस स्थानीय थाने के सुपुर्द किया !
- बलिया- पीआरवी 3062 ने थाना सिकन्दरपुर अन्तर्गत बेलसरी गांव से कुछ बदमाश स्कार्पियों यूपी 60 के 0380 चोरी कर भागने की सूचना पर आरोपियों का पीछाकर चोरी की स्कार्पियों बरामद की तथा बरामद गाड़ी को स्थानीय थाने के सुपुर्द किया ।