आज भारतीय मज़दूर संघ की स्थापना करने वाले दूरदर्शी तत्वचिंतक श्री दत्तोपन्त ठेंगड़ी जी की जयन्ती है । श्री दत्तोपन्त ठेंगड़ी भारत के राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ के संस्थापक थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समर्पित प्रचारक व विचारक त्तोपन्त ठेंगड़ी ने पूज्य लोकमान्य तिलक की 99वीं जयन्ती के अवसर पर, देश के अन्यान्य प्रान्तों से आये हुए 35 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में, 23 जुलाई 1955 को, भोपाल में, भारतीय मजदूर संघ की, एक अखिल भारतीय केन्द्रीय कामगार संगठन के रूप में स्थापना की । सनातन धर्म के वैचारिक अधिष्ठान, आलौकिक संगठन कौशल्य, परिश्रम की पराकाष्ठा, अचल धयेयनिष्ठा, विजयी विश्वास, और पूज्य श्री गुरूजी के सतत मार्गदर्शन के बल पर, श्रद्धेय दत्तोपंत जी ने, मात्र तीन दशक में ही, उस समय के सबसे बड़े, और कांग्रेस से सम्बन्ध मजदूर संगठन इण्डियन नेशनल ट्रेड युनियन कॉग्रेस INTUC को पीछे छोड़ दिया। सन् 1989 में, भारतीय मजदूर संघ की सदस्य संख्या 31 लाख थी, जो कम्युनिस्ट पार्टियों से सम्बन्ध, एटक AITUC तथा सीटू CITU की सम्मलित सदस्यता के भी अधिक थी। सन् 2002 में, भारतीय मजदूर संघ 81 लाख सदस्यता के साथ भारत का विशालतम श्रम संगठन बन गया, देश के सभी अन्यान्य केन्द्रीय श्रम संगठनों की कुल सदस्यता से कहीं अधिक थी। श्री दत्तोपन्त ठेंगड़ी जी को देश नमन करता है ।
Related Articles
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्ना लाल वैद्य की 123 वीं जयंती मनाई गई
January 27, 2019
0
पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर सपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
January 24, 2018
0
National Youth Day : Birth Anniversary of Great Saint Swami Vivekanand
January 12, 2024
0