योगी बाबा का सख्त रवैया, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल लाइनहाजिर

  • डी०जी०पी० मुकुल गोयल हटाये गये।
  • डी०जी०पी० मुकुल गोयल को मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने लाइन-हाजिर कर दिया।
  • जब तक सूबे को नया डी०जी०पी० नही मिलता, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार संभालेंगे डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार।
  • पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों मे रुचि न लेने के साथ ही सक्रिय न रहने के चलते डी०जी०पी० पद से मुक्त करते हुए डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है।
  • राज्य का पुलिस मुखिया बनने वालों मे कई दावेदार।
  • खुफिया विभाग के डीजी डी० एस० चौहान, 1988 बैच आई०पी०एस० का नाम अगले डी०जी०पी० बनने की होड़ मे सबसे ऊपर।
  • डी०जी०पी० की रेस में डीजी (भर्ती बोर्ड), 1988 बैच आई०पी०एस० राजकुमार विश्वकर्मा भी चर्चा मे।
  • डीजी (जेल प्रशासन) आनंद कुमार भी 1988 बैच के अधिकारी हैं और इनके नाम पर भी विचार किया जा सकता है।
  • वरिष्ठता क्रम को देखते हुए अगले डी०जी०पी० के रूप मे डीजी प्रशिक्षण आरपी सिंह (1987 बैच) नाम भी ऊपर।
  • सरकार की दूरदर्शिता को देखते हुए ईमानदार व तेजतर्रार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के नाम पर भी हो सकता है विचार।