गांधी जयंती पर “उठाओ युवा फाउंडेशन” ने स्वच्छता अभियान की पहल

कल एक अक्टूबर 2018 को उठाओ युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में डेढ़ सौवीं गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान के लक्ष्य के अंतर्गत श्रमदान करते हुए लाइब्रेरी सी ब्लॉक इंदिरा नगर लखनऊ में झाड़ू लगाकर साफ किया गया। जिसमें सभी सोसायटी के लोगों को बताया गया कि यदि कोई हमारे घर के बाहर कूड़ा डालता है, तो हमें उसे साफ करना होगा तभी हमारा भारत स्वच्छ मिशन का अभियान सपना सच हो पाएगा। वहीं ठेले वाले छोटे दुकानदार जरूरतमंद लोगों के झाड़ू बांटकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर संस्था के युवा अध्यक्ष अमित कुमार अवस्थी आदर्श व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश सोनी एवं प्रदेश सचिव अशोक कुमार उपाध्याय एवं संस्था के पदाधिकारी दीपक साहू व अन्य लोग मौजूद रहे