दयाशंकर मिश्र यूपी एजूकेशनल मिनिस्टेरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन उप्र के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन उप्र का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न

हरदोई आज यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन एस•बी•एम• इंटर कालेज उन्नाव के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) लखनऊ तथा जिला विद्यालय निरीक्षक उन्नाव उपस्थित रहे।

अधिवेशन में श्री दयाशंकर मिश्र (प्रधान सहायक, जिला विद्यालय निरीक्षक हरदोई) को प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुना गया। कार्यक्रम के अवसर पर सत्य प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश पाठक, अनुपम मिश्र, आदित्य दीक्षित एवं मंडल के शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।