जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अलका पाण्डेय ने बताया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार के संरक्षण में जिला विधिक प्राधिकारण के तत्वाधान में जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण किया गया, सचिव द्वारा बंदियो की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी
वर्चुअल निरीक्षण में डिप्टी जेलर अजय कुलवन्त द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 2055 बन्दी निरूद्ध है, जिसमें से 1631 हवालाती, 410 पुरूष तथा 104 महिलाएं व अस्थायी कारागार में 53 बन्दी निरुद्ध है। जेल में निरुद्ध 45 वर्ष से ऊपर वालों को वैक्सीन लग चुकी है तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगो वैक्सीन नियमानुसार लगवाई जायेगी। पेरोल विषय पर छोडे़ जाने के नियम पर भी चर्चा की गयी। जेल पी0एल0वी0 को सक्रिय योगदान करने के साथ ही अन्य कैदियों की सहायता हेतु आवश्यक प्रार्थना पत्र कार्यालय में प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा यह भी बताया गया कि कोविड-19 के समय में वर्चुअल बैठक का आयोजन समय समय पर किया जायेगा।
सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि वैश्विक कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव हेतु सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए उचित दूरी बना कर रखें तथा मास्क का प्रयोग नियमित रूप से करें और सेनेटाइजर अथवा साबुन से हाथ साफ करें। कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक सामग्री साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी जेलर अजय कुलवन्त तथा जेल के पी0एल0वी0 आदि मौजूद रहे।