जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि कोविड-19 की द्वितीय लहर के कारण घोषित लाकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति हेतु ऑनलाइन ई-पास जारी किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। जिसमें मेडिकल/आवश्यक सेवाओं तथा वस्तुओं की आपूर्ति व आवश्यक वस्तुओं के परिवहन को ई-पास से छूट प्रदान की गयी है। इसमें एल0पी0जी0 आवश्यक सेवाओं के अन्तर्गत ही है। इसके लिए अलग से निर्देश जारी करने की आवश्यकता नही है। कोविड-19 लॉक डाउन में एल0पी0जी0 को आवश्यक सेवाओं/वस्तुओं के अन्तर्गत ई-पास से छूट प्रदान की जाती है।
Related Articles
जनपद में प्रवासी मजदूरों के आने से बढ़ा संक्रमण का खतरा
May 27, 2020
0
कोरोना से जंग में राष्ट्रवादी विकास पार्टी हर कदम में आप के साथ
May 14, 2021
0
कोविड-19, संचारी रोग सहित अन्य कार्यक्रमों की नोडल अधिकारी ने की समीक्षा
October 26, 2020
0