तालाब का सौन्दर्यीकरण एवं साफ सफाई हो जाने के बाद लोगों का आकर्षण बढ़ेगा : जिलाधिकारी

             ग्राम पंचायत बेहटा चांद के अन्तर्गत आने वाले शहर से लगे बेलाताली तालाब के सौन्दर्यीकरणव  निर्माण का शुभारम्भ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पूजा अर्चना करने के बाद शिलापट का पर्दा हटाकर एवं नींव में सरिया का जाल एवं मसाला डाल कर किया।
              इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जेई, सेक्रेटरी एवं प्रधान से कहा कि शहर के करीब होने के कारण बेलाताली तालाब का सौन्दर्यीकरण एवं साफ सफाई हो जाने के बाद लोगों का आकर्षण बढ़ेगा और देखने भी आयेगें। उन्होने जेई एवं सिक्रेटरी को निर्देश दिये कि तालाब की चहार दीवारी एवं अन्य कार्य गुणवत्ता परक एवं मानक के अनुरूप करायें ताकि बरसात होने पर निर्माण को कोई क्षति न हो।
श्री खरे ने बताया कि बेलाताली तालाब का सौन्दर्यीकरण राज्यवित्त, चौदहवें वित्त आयोग तथा मनरेगा से कराया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, ग्राम प्रधान गुड़िया, खण्ड विकास अधिकारी टड़ियावां अशोक कुमार शुक्ला, उप आयुक्त मनरेगा प्रमोद कुमार सिंह चन्द्रौल आदि मौजूद रहे।