इंटर कॉलेज के कथित प्रबंधक का छात्रा से अश्लील बातें करते ऑडियो वायरल

हरदोई – कुरसठ नगर विकास इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा छात्राओं से अश्लील बातें करने का ऑडियो आज वायरल हो गया है। हालाँकि यह ऑडियो कई दिन पहले का है । ऑडियो में साफ़-साफ़ कथित प्रबन्धक को छात्रा से ऐसी बातें करते सुना जा सकता है, जो नियमतः सेक्सुअल हरासमेण्ट के तहत आता है ।

कुरसठ की एक नाबालिग छात्रा ने अश्लील बातें करते हुए प्रबन्धक की बातें मोबाइल में रिकॉर्ड कर ऑडियो वायरल किया है । इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और विद्यालय न खुलने देने की बात कही है ।

अब देखना यह है कि कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्रा की सुरक्षा शासन और प्रशासन किस तरह से करेगा ? ज्ञान देने वाले गुरु ही जब छात्राओं के साथ फ्लर्ट करने के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं तब जनता का कहना है कि ऐसे में बेटियों की सुरक्षा नामुमकिन है। पुलिस व प्रशासन इसमें क्या एक्शन लेता है और क्या कार्रवाई की जाती है यह देखने वाली बात होगी । आशंका यह भी है कि लड़की या उसके पक्ष की ओर से तहरीर न मिलने की बात कहकर इसे लीपापोती कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। हालाँकि सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपित को गिरफ़्तार कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है । ख़बर लिखे जाने तक मुक़दमा लिख नहीं पाया था ।