क्रेम्लिन में आयोजित समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने आज चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। श्री पुतिन को 76 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने के बाद दोबारा चुन लिया गया है।
65 वर्षीय पुतिन लगभग दो दशकों से सत्ता में थे और इस तरह उन्हें इस चुनाव के बाद जोज़फ स्टालिन के बाद सबसे अधिक वर्षों तक सत्ता में बने रहने का अवसर मिला। 2024 में इनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उसके बाद रूसी संविधान के अनुसार चौथी बार उन्हें ये मौका नहीं मिल पायेगा। श्री पुतिन ने वायदा किया है कि वे अपने इस कार्यकाल में देश की आर्थिक स्थिति को दोबारा पटरी पर ले आएंगे। लेकिन उन्हें कई नाजूक अंतराष्ट्रीय विवादों से भी निपटना होगा।