टेलरिंग शॉप के लिए मिलेगा बिना ब्याज ऋण

हरदोई – जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास श्रद्वा पाण्डेय ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति वित्त व विकास निगम के माध्यम से टेलरिंग शॉप योजना के तहत अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों के लिए भारत सरकार से प्राप्त विशेष केन्द्रीय सहायता की धनराशि से टेलरिंग शॉप योजना शुरू की गयी है।

उन्होने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत रू0-20 हजार से टेलरिंग कार्य चालू करने हेतु दिये जायेगें जिसमें रू0-10 हजार अनुदान एवं रू0-10 हजार बिना व्याज दिया जायेगा। उन्होने कहा है कि टेलरिंग शॉप करने के इच्छुक व्यक्ति 12 नवम्बर 2020 तक विकास भवन के जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास कार्यालय से आवेदन प्राप्त करें। उन्होने कहा है कि आवेदक अनुसूचित जाति का हो तथा ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय रू0-46,080 व शहरी क्षेत्र में रू0-56,460 से अधिक न हो और आवेदन पत्र के साथ आय, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति लगाना अनिवार्य होगा, इस योजना में एन0आर0एल0एम0, कौशल मिशन या अन्य किसी योजना से प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों को प्राथमिता दी जायेगी।

● दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सारणी पर करें : प्रणव पाठक

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रणव पाठक ने समस्त शिक्षण संस्थाओं से कहा है कि शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत कक्षा 11-12 व अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने, छात्रों को ऑन लाइन आवेदन करने तथा छात्रवृति वितरण तक की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गयी है।

उन्होने कहा है कि संबंधित विश्व विद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेेंसी के नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कक्षा 11-12 द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्य का प्रकार एवं फीस आदि को अंकित करने के साथ उसक प्रमाणिकता को ऑनलाइन सत्यापित करेगें तथा योजना अधिकारी वाह्य प्रदेश छात्रवृत्ति हेतु सभी संस्थायें के प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस का विवरण प्राप्त अभिलेखों के आधार पर 02 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2020 तक ऑनलाक किया जायेगा और छात्र/छात्रायें 15 दिसम्बर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा तथा ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्र/छात्राओं को हाई स्कूल व इण्टरमीडियट रोल नम्बर व आय, जाति प्रमाण पत्र अंकित करते हुए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र लखनऊ की छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेन्ट सेक्शन पर किया जायेगा और ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी समस्त संलग्नों सहित 22 दिसम्बर 2020 तक अपने शिक्षण संस्था में जमा करें।

श्री पाठन ने कहा है कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं अन्य प्रमाण पत्र की शिक्षण संस्थाओं द्वारा 29 दिसम्बर तक मिलान व सत्यापन किया जायेगा और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कक्षा 11-12 एवं अन्य विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा संस्था की मान्यता, वास्तविक छात्र/छात्राओं की संख्या आदि को 30 नवम्बर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन प्रमाणित किया जायेगा। उन्होने समस्त शिक्षण संस्थाओं से कहा है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार करना सुनिश्चित करें।