आज दिनांक 2 -11- 2020 की शाम को थाना काकोरी क्षेत्र के व्यापारियों और संभ्रांत व्यक्तियों की गोष्ठी चौकी दुबग्गा पर की गई l गोष्ठी में समस्त व्यापारियों को अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा कैमरे का फोकस इस प्रकार से रखा जाए कि दुकान के बाहर की सड़क भी कैमरे के कवरेज में रहे l प्रचलित यातायात माह के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी सभी को दी गई l
पटाखा के होलसेल व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानों पर स्टॉक बुक को अप टू डेट रखने तथा जिनको भी पटाखों की बिक्री कर रहे हैं उनका नाम पता व आधार नंबर रजिस्टर में लिखने तथा खरीद बिक्री सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में ही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया l दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के लिए 4 -4 फायर एक्सटिंग्विशर, 02 बोरियों में बालू,, वह पर्याप्त पानी की व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया / स्थाई दुकानों के मध्य 15 फीट का अंतर रखा जाए यदि अंतर ना हो तो एक तरफ का हिस्सा दुकान में खाली रखा जाए l इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी श्री एस ए कासिम वह प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमेंद्र सिंह मौजूद थे l