जानवरों के विवाद में महिला को पीटा

              अरवल थाना क्षेत्र के ढकपुरा गांव में भैंस के पैर के नीचे बकरी आने से हुई मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने एक युवती को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट चार आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई गई है।
             अरवल थाना क्षेत्र के ढकपुरा गांव निवासी चंद्रशेखर की बकरी संदीप के खूंटे पर बंधी उसकी भैंस के पैरों के नीचे दबने से मंगलबार को बकरी की मौत हो गयी थी। दोनों पक्षों में हुए सुलह समझौते के बाद संदीप ने तीन हजार रुपये चंद्रशेखर को दिया था। शाम को संदीप अपने खेत में पानी लगाने गया था उसी समय इसी मामले को लेकर हुई कहा सुनी के बाद चंद्रशेखर, गुड्डू , बबलू व सोनू ने संदीप की पत्नी खुशबू (19) को लाठी डंडों से पीटकर चुटहिल कर दिया महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया एसओ अरवल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है ।