हरदोई-
महिला बन्दियों के छोटे छोटे बच्चों को रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीज़ें की वितरित
सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक क़दम और आगे बढ़ाते हुए आज ‘अंतर्ध्वनि महिला विंग’ क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ज़िला कारागार पहुंची। मीडिया प्रभारी अमिता मिश्रा ‘मीतू’ ने बताया कि विंग सदस्यों ने कारागार में उपस्थित महिला कैदियों के बच्चों को रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुओं का वितरण करके मानवता की मिसाल कायम की। नन्हे बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान क्रिसमस को नया रूप दे गई। बच्चों को जूते, टूथब्रश,टूथपेस्ट,साबुन के साथ खेलने के लिए गेंद और पिछली बार की विज़िट के दौरान बच्चों की ख़्वाहिश के अनुसार चॉकलेट के साथ बिस्किट और अन्य सामान दिया गया।
इस मौके पर महिला विंग की अध्यक्ष आलोकिता श्रीवास्तव, सचिव खुशबू टंडन, कोषाध्यक्ष मंजू वर्मा, इंदिरा व इला द्विवेदी, बबिता गुप्ता ,बबिता श्रीवास्तव, रिंकी गुप्ता के साथ साथ सहयोगियों में अभिषेक गुप्ता, हरदोई के प्रसिद्ध डॉक्टर जे.के वर्मा, डॉ नसीम व समाजसेवी/अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।