प्रकृति के सुरम्य वातावरण के बीच साहसी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीणों को कराया गया योगाभ्यास

शिव यादव :

छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था साहसी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के गांव पुसेड़ा में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योगाभ्यास कराया गया ।

प्रशिक्षक शुभम कुमार ने लोगों को योग के लाभ बताते हुए सूर्य नमस्कार, गोमुखासन, चक्रासन, वृक्षासन,नटरासन, हलासन, वज्रासन, धनुरासन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम व कपालभांति आदि का योगाभ्यास कराया। मुख्य रूप से संस्थापक पवन कुमार, संस्थापक सदस्य शिव यादव, विराट कुमार व सम्राट आदि की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।