कछौना (हरदोई): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झरिहाई निवासी उदय सिंह उर्फ रिंकू सिंह जो गन्ना विभाग में पर्ची वितरक के पद पर कार्यरत हैं, अवध-आसाम एक्सप्रेस से हरदोई जाते समय देवगनपुर फाटक के निकट पैर फिसलने से ट्रेन से गिरकर हुए गंभीर रूप से घायल, ट्रेन में सफर कर रहे सह-यात्री सलमान निवासी रेलवेगंज बालामऊ, राजू निवासी गाजू व शुभम निवासी देवगनपुर ने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया गया है।