समाजसेवी ने ग्रामीणों में वितरित किए मास्क व साबुन

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली

बिलग्राम क्षेत्र में कोरोना का मरीज मिलने से पूरे क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर गया है । जरूरतमंद लोग कोरोना बीमारी से लड़ने के बीच बुनियादी ज़रूरतों से वंचित है । ऐसे ही लगभग तीन सैकडा़ लोगों को समाजसेवी हुरमत मंसूरी, निवासी धन्सरी जरौली नेवादा द्वारा डेटॉल साबुन व मास्क का वितरण किया गया ।

WWW.INDIANVOICE24.COM से वार्ता में हुरमत मंसूरी जी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस संक्रामक बीमारी को गम्भीरता से नही ले रहे थे । इसी को लेकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व साफ सफाई के बारे में जागरूक किया व लोगों को इस बीमारी की गम्भीरता से अवगत कराया । हुरमत मंसूरी के इस नेक काम के प्रति स्थानीय लोगों ने काफी प्रसन्नता जाहिर की ।