टड़ियावां/हरदोई – गाँव हर्रई निवासी विकास गुप्ता पुत्र विजयपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह हर्रई पुल से एक समाचार पत्र का वितरण करता है।शनिवार की सुबह गांव निवासी शैलेश पुत्र राजाराम द्वारा बिना पैसे अखबार देने के लिए कहा।मना करने पर आरोपी ने उसे लात घूसों व बेल्टों से बुरी तरह पीटा और सारे अखबार फाड़ दिए।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए सी एच सी भेजा।