कांवरियों की सुरक्षा के तहत ड्रोन कैमरे से की गयी निगरानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा ऑपरेशन कांवर पथ एवं कांवरिया सुरक्षा के अन्तर्गत ड्रोन कैमरे से निगरानी की गयी । जनपद बदायूं में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं कांवरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कांवड़ मार्ग पर संवेदनशील स्थान एवं भवनों की छतों की चेकिंग ड्रोन कैमरे से की गयी । राघवेंद्र सिंह राठौर क्षेत्राधिकारी नगर बदायूं एवं सदर कोतवाल ओमकार सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ कांवर पथ का निरीक्षण कर गैर जनपदों से आने जाने वाले कांवरियों की सुरक्षा हेतु ड्रोन कैमरे से निगरानी की ।