जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया थाना कादरचौक व थाना सिविल लाइंस का संयुक्त निरीक्षण

जिलाधिकारी बदायूं दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना कादरचौक तथा सिविल लाइंस का संयुक्त निरीक्षण किया गया । इस दौरान भूमि विवाद निस्तारण अभियान के अन्तर्गत विशेष थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं गयी ।

थाना कादरचौक कार्यालय पर थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह एवं दिवसाधिकारी उ0नि0 प्रमोद कुमार अन्य राजस्व अधि0/कर्म0गण के साथ विशेष थाना समाधान दिवस में जनशिकायतें सुनते हुए पाये गये । कार्यलेख/जी0डी का कार्य कां0 क्लर्क 116 रिजवान खान तथा सीसीटीएनएस का कार्य कम्प्यूटर ऑपरेटर सुधीर कुमार द्वारा किया जा रहा था । महिला हैल्पडेस्क पर म0का0 45 शिवानी मौजूद मिली । पहरे पर हो0गा0 976 रामपाल सतर्क पाये गये । एंव थाना सिविल लाइंस कार्यालय पर प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन श्री ओमप्रकाश गौतम एवं दिवसाधिकारी उ0नि0 कमलवीर सिंह अन्य राजस्व अधि0/कर्म0गण के साथ विशेष थाना समाधान दिवस में जनशिकायतें सुनते हुए पाये गये ।

कार्यलेख/जी0डी का कार्य म0 का0 क्लर्क 957 आरती चौहान तथा सीसीटीएनएस का कार्य कम्प्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार द्वारा किया जा रहा था । महिला हैल्पडेस्क पर म0का0 575 लक्ष्मी तिवारी मौजूद मिली । पहरे पर हो0गा0 976 591 राम सिंह सतर्क पाये गये । सर्वप्रथम विशेष थाना समाधान दिवस में आए राजस्व अधि0/कर्म0गण व पुलिसकर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किये तदुपरांत भूमि विवाद सम्बन्धी मामलों को सुना गया जिनके शीघ्र निस्तारण हेतु मौके पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों को भेजा गया । थाना कार्यालयों के अभिलेखों, रजिस्टर नं0 04 व 08, त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, भू-माफिया रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर इत्यादि का निरीक्षण करते हुए थानों पर चल रही लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध जानकारी की गयी । नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं महिला सम्बन्धी अपराध की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरुस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कडे निर्देश दिये । थानों पर मौजूद पुलिस बल को क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए नियमित रूप से गश्त करने एवं भूमि सम्बन्धी विवाद प्रकाश में आने पर तत्काल उचित कार्यवाही किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया । श्रावण मास के दौरान निकलने वाली कांवड यात्रा के मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए बैरीकेड लगाकर वाहनों से रूट डायवर्जन का कडाई से पालन कराये जाने के भी निर्देश दिये गये।