दो दिन के अन्दर आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की धनराशि स्थानान्तिरित करना सुनिश्चित करेंः- जिलाधिकारी

            विगत वर्ष 200 आंगनबाड़ी केन्द्रों के शौचालय निर्माण की धनराशि जिला पंचायत राज विभाग के माध्यम से संबंधित ग्राम प्रधानों के खातों में भेजी गयी थी जिसे प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शौचालय निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था को भेजना था, परन्तु इसमें से 157 ग्राम प्रधानों द्वारा शौचालय निर्माण की धनराशि कार्यदायी संस्था को नही भेजी गयी जिससे शौचालय निर्माण कार्य में विलम्ब हुआ।
             इस पर कड़ा रूख अपनाते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने संबंधित प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिये है कि दो दिन के अन्दर उक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की धनराशि स्ािानान्तिरित करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरूद्व एफ0आई0आर0 दर्ज करायी जायेगी।