मुख्य मार्ग पर स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय श्रावणीय सोमवार को रहेंगे बन्द

बदायूं में कांवड़ यात्रा की वजह से शांति व्यवस्था के लिए निर्णय लिया गया कि सावन के आगे आने वाले तीनों सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय जो मुख्य मार्ग पर है उनमें अवकाश रहेगा । जो मुख्य मार्ग पर नहीं है वह प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल के विद्यालय खुले रहेंगे । साथ ही साथ जनपद के सभी हाईस्कूल इंटरमीडिएट के सभी विद्यालय कांवड़ यात्रा के श्रावण मास में सोमवार को बंद रहेंगे । तद्नुसार जिला विद्यालय निरीक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी संबंधित को सूचित कर दिया गया ।