जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि विकास खण्ड भरावन के ग्राम पंचायत कोईली की प्रधान श्रीमती रघुराई एवं पंचायत सेक्रट्री राम कृष्ण के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर जाॅच करायी गई है जिसमें ग्राम पंचायत कोईली की प्रधान श्रीमती रघुराई एवं पंचायत सेकरेट्री राम कृष्ण के खिलाफ सरकारी धन के दुरूपयोग/धनराशि के गबन की बात सत्य पाये जाने पर प्रधान एवं सेकरेट्री के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए रू0 2,51,000/-की धनराशि की वसूली के आदेश दिये गये है।