बौद्धिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक तथा सामाजिक मंच 'सर्जनपीठ', प्रयागराज के तत्त्वावधान में २९ जून को प्रयागराज में 'ऑन-लाइन राष्ट्रीय पावस कविता-कामिनी पर्व' का आयोजन किया जायेगा।
आयोजक आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय के अनुसार, इस आयोजन में डॉ० प्रदीप चित्रांशी (हैदराबाद), विजयलक्ष्मी 'विभा' (प्रयागराज), डॉ० शिवशरण श्रीवास्तव 'अमल' (रायपुर), डॉ० संगीता बलवन्त (ग़ाज़ीपुर), तौक़ीर अहमद ख़ान (ओबरा), घनश्याम अवस्थी (गोंडा), डॉ० मधु भारद्वाज (आगरा), बालकृष्ण गौतम (सतना), आरती जायसवाल (रायबरेली), राधेश्याम शर्मा (कोरिया) तथा स्नेहलता भारती (ग़ाज़ियाबाद) की सहभागिता रहेगी।