Breaking News

जानिए पूर्वोत्तर भारत के उत्तरी बिहार राज्य और दक्षिण-मध्य नेपाल में बहने वाली नदी के बारे में।

राज चौहान ब्यूरो प्रमुख हरदोई

———————————-

बागमती नदी –

बागमती नदी पूर्वोत्तर भारत के उत्तरी बिहार राज्य और दक्षिण-मध्य नेपाल में बहने वाली नदी है। इस नदी के तट पर ही काठमांडू स्थित है। नेपाल के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक भगवान ‘पशुपतिनाथ’ का विश्व प्रसिद्ध मन्दिर भी इसी नदी के किनारे पर स्थित है।

बागमती नदी हिमालय की महाभारत श्रेणियों में नेपाल से निकलती है।
यह नदी बाढ़ के दिनों में अक्सर अपना प्रवाह मार्ग बदल लेती है।
इस नदी में बाढ़ के कारण मुजफ़्फ़रपुर, दरभंगा और मधुबनी ज़िलों में काफ़ी क्षति पहुँचाती है।
इसकी सहायक नदियों में लाल बकेया, लाखनदेई, चकनाहा, जमुने, सिपरीधार, छोटी बागमती, कोला आदि हैं।
कोसी परियोजना के अन्तर्गत बागमती नदी को भी नियन्त्रित कर इस पर पुल और नये बाँध बनाए गए हैं।
यह कमला नदी से मिलकर कोसी में मिल जाती है।
तराई के मैदानों को पार करती हुई बागमती नदी बिहार में प्रवेश करती है और 360 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद दक्षिण-पूर्व की ओर बहती हुई बूढ़ी गंडक नदी में मिल जाती है।