रामू बाजपेयी–
पाली (हरदोई)- 17 अगस्त को पाली नगर के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कॉलेज के समीप स्थित मैरिज हाल में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन राम नरेश सिंह चौहान के द्वारा किया गया है। कवि सम्मेलन रात्रि आठ बजे से शुरू होगा ।
जानकारी देते हुए गिरीश दीक्षित ने बताया कि कई जिलों से कवियों को आमंत्रित किया गया है जिसमे फर्रूखाबाद से अक्षर ,शाहजहांपुर से सुरेश पाठक व महेंद्र सिंह हरदोई से सुरेश सोम, श्याम त्रिवेदी, श्रवण मिश्रा ‘राही’, सतीश शुक्ल, महेश श्रीवास्तव, पवन कश्यप को आमंत्रित किया गया है। ये कवि अपने-अपने स्वरों व कविताओं से लोगों को आनन्दित करेंगे।