मध्य प्रदेश में जबलपुर और मंदसौर जिलों में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि नौ लोगों की मौत जबलपुर जिले के मनखेड़ी गांव के पास हुई जहां सीमेंट के बोरों से लदा एक ट्रक पलट गया और बस की प्रतीक्षा कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गये। दूसरी दुर्घटना मंदसौर जिला मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर धमनिया गांव में हुई जिसमें एक यात्री बस दो मोटर साइकिलों से टकराने के बाद एक खाई में गिर गई। सात मृतकों में से चार बस के यात्री थे जबकि तीन अन्य मोटर साइकिलों पर सवार थे।
Related Articles
सड़क दुर्घटना में दो की मौत
April 28, 2018
0
लखनऊ हरदोई रोड पर कछौना पावर हाउस के पास बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
November 25, 2017
0
शादी समारोह में शामिल होने जा रही मिनी बस व बोलेरो की टक्कर
October 28, 2020
0