कछौना (हरदोई) : विकास खण्ड कछौना के ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन में 18 जोड़ों का संबंधित रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा इन लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

सरकार द्वारा गरीब लोगों के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण योजना हैं। जिसमें परिजनों के ऊपर अनावश्यक आर्थिक दबाव नहीं पड़ता है। व्यक्ति अपने पुत्र और पुत्री का दहेज रहित विवाह की नई पहल है। ऐसे नवविवाहित जोड़ों को सरकार की तरफ से उपहार स्वरूप कुछ धनराशि व घरेलू सामग्री भी प्रदान की जाती है। प्रचार-प्रसार के अभाव में जो लोग वंचित हो गए हैं, उनके अधिकारी पात्रता के आधार पर आवेदन लेकर शामिल करें। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही क्षम्य नहीं है। प्रचार-प्रसार के अभाव में क्षेत्र के सामाजिक संगठन व गणमान्य नागरिक आशीर्वाद से वंचित रह गए हैं। वह भी इसमें शामिल होकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते थे। संडीला विधायक के पुत्र व पैक्स पैड के निदेशक आशीष अग्रवाल ने कहा इस तरह के आयोजन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जोड़ों को उपहार स्वरूप एक एक साड़ी भेंट की। खण्ड विकास अधिकारी विपिन चौधरी ने कहा सरकार सदैव गरीबों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित करती है। जब तक प्रत्येक नागरिक अपने कार्य को ईमानदारी से नहीं निभाएगा, तब तक समाज में बदलाव नजर नहीं आएगा, सभी के प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा। जो इस कार्यक्रम में कमियां रही उनके भविष्य में सुधार किया जायेगा। एक तरफ सरकार जहां मिशन नारी शक्ति की मुहिम चला रही है। वहीं विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते एक नाबालिग लड़की की शादी करा दी गई। जिस पर खंड विकास अधिकारी से प्रश्न करने पर वह कन्नी काट गए। ऐसे में उनका उज्जवल भविष्य को अंधकार में डालने का कार्य किया गया। नाम न छापने की शर्त पर जोड़ों के परिजनों ने बताया कुछ कथित दलाल लोग उनसे शादी कार्यक्रम कराने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं।
इस अवसर पर एक दिव्यांग पिता सुबह से ब्लॉक परिसर में अपनी बिटिया की शादी हेतु दोनों वर वधू सहित सुबह से बैठे रहे। परन्तु अधिकारियों ने उसे कार्यक्रम में किसी कारणवश शामिल नहीं किया। जिससे दोनो पक्ष मायूस होकर वापस चले गए। वर-वधू ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार के इस प्रयास की सराहना की। इससे उनके परिजन शादी में अनावश्यक आर्थिक खर्चे से निजात मिल गई। वह अब अपने परिवार के ऊपर बोझ नहीं है। उनके परिजन कर्ज में डूबने से बच गये। झूठी सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते परिजन लाखों रुपए के कर्ज में डूब जाते थे। जिसे कई वर्ष तक घुमाते थे। इस कदम से दहेज प्रथा पर रोक लगेगी। समाज को एक नई दिशा मिलेगी। 2 मुस्लिम परिवार की वर वधू का निकाह कराया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामऔतार क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, सण्डीला विधायक प्रतिनिधि सिद्ध पाल (सिद्धू), जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्जित वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य ब्रह्म कुमार सिंह, निवर्तमान महामंत्री मंडल अनूप दीक्षित, संजय कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, राजकीय ठेकेदार राजवीर सिंह, मुकेश सिंह, दुर्गेश सिंह, नीरज शुक्ला, सोनू पंडित, पवन शर्मा, कोमल सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज कुमार उर्फ नंदू, राजकुमार वर्मा सहित समस्त ब्लॉक कर्मी मौजूद है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता