मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई 12 जोड़ों के वैवाहिक जीवन की शुरुआत

कछौना (हरदोई) : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकासखंड कछौना के प्रांगण में मंगलवार को 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 10 जोड़े हिंदू रीति रिवाज व दो जोड़ों का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया।

मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने कहा मुख्यमंत्री की प्रेरणा से सामूहिक विवाह योजना ने गरीब, असहाय, निर्धन, व्यक्तियों को चिंता मुक्त कर दिया है। इस योजना से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक खर्च से निजात मिल रही है। वैवाहिक परिणय सूत्र में बंदे वर-वधू को आशीर्वचन दिया। यह लोग नए जीवन की शुरुआत करें। अपना जीवन प्रेम पूर्वक जीवन यापन करें। खंड विकास अधिकारी विपिन चौधरी ने नए दांपत्य वर-वधुओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया इस योजना के तहत कन्या के दांपत्य जीवन में खुशहाली व ग्रहथी जीवन की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता 51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है। 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में आंतरिक किये जाते हैं। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री कपड़े, बिछिया, चांदी की पायल, बर्तन व बक्सा उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए 6 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी विकास श्रद्धा पांडेय ने बताया यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इससे समाज में एक सामाजिक चेतना का विकास होता है। नए वर-वधू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्जित वर्मा, संडीला विधायक प्रतिनिधि सिद्ध पाल सिद्धू, जिला कार्य समित सदस्य ब्रह्म कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, महामंत्री शिवम मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, मुकेश सिंह, सोनू पंडित, कोमल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज उर्फ नंदू, बालामऊ विधायक प्रतिनिधि अनुज गुप्ता आदि गणमान्य नागरिकों सहित समस्त ब्लॉक कर्मी मौजूद रहें।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता