अल्‍जीरिया में सैन्‍य विमान दुर्घटना में 257 लोग मारे गये

अल्‍जीरिया में आज एक सैन्‍य विमान की दुर्घटना में कम से कम 257 लोग मारे गये हैं। अल्‍जीरिया के सरकारी टेलीविजन के अनुसार यह सैन्‍य परिवहन विमान दक्षिण-पश्चिम अल्‍जीरिया के बौफैरिक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद खेतों में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। यह परिवहन विमान दक्षिण-पश्चिम अल्जीरिया में टिन्‍डॉफ के लिए रवाना हुआ था। रक्षा उपमंत्री जनरल अहमद गैद सलाह ने दुर्घटनास्‍थल का दौरा करने के बाद हादसे के कारणों की जांच कराने के आदेश दिये।