रामू बाजपेयी, पाली-
सहोरा (शाहाबाद)- शाहाबाद कोतवाली के ग्राम सहोरा में रविवार को गन्ने के खेत मे भयंकर आग लग गयी। शाहाबाद-पाली मार्ग से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित रामशरण दीक्षित के 15 बीघा खेत मे खड़े गन्ने में भयंकर आग लग गयी । आग की लपटें देखकर कर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन भयंकर आग होने के कारण आग पर काबू पाने का इरादा असफल रहा ।किसानों के मुताबिक खेत में आग बिजली के तार के गिरने से लगी । जिससे उनकी हरी-भरी फसल महज कुछ पलों में राख के ढेर में तब्दील हो गई ।