सदर स्थित पुलिस के मालखाने में चोरी की वारदात के मामले में शहर कोतवाली में मालखाना इंचार्ज सेवानिवृत्त दरोगा की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ऑफिस के पीछे हुई चोरी की वारदात से सनसनी है वही डेब्यू जुबान विभाग में ही लोग घपलेबाजी की भी चर्चा कर रहे है।बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है।
बतादें की हरदोई में कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफ़िस के बीच में बने मालखाने में जब मंगलवार को गेट खोला गया और अंदर जाकर चेक किया गया तो चोरी के सबूत मिले।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बने इस मालखाने में चोरी की जानकारी जैसे ही लगी तो हड़कंप मच गया।पहले तो पुलिस मामले को दबाने में लगी रही लेकिन जब बात नही बनी तो मामले की जानकारी सीनियर अफसरों को दी गई। मामले की सूचना पाकर हड़कंप तो मचा ही एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए जिसके बाद लखनऊ से बुलाई गई फोरेंसिक टीम ने मालखाने में जाकर पड़ताल की।चोर पीछे सींखचे के सहारे छत की पिछली दीवार से अंदर दाखिल हुए थे।फिलहाल मालखाने से कितना सामान चोरी हुआ है इसकी जानकारी की जा रही है।बहरहाल चोरी की इस वारदात ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी है।इस मामले में मालखाना इंचार्ज सेवानिवृत्त दरोगा रामबहादुर अवस्थी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।