टडियावाँ- थाना क्षेत्र की एक महिला 20 के साथ गांव के ही एक कामान्ध ब्यक्ति ने छेड़ छाड़ व अश्लील हरकतें की पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। आरोपी फरार है ।
एक गांव निवासी महिला 20 जो अपने पिता के यहाँ मायके में थी।जिसका विवाह पिता ने अप्रैल 2017 में किया था।ससुराल से विदा होने के बाद से वह पिता के घर पर थी।शोमवार की शाम वह गांव से बाहर शौच करने के बाद वापस घर आ रही थी।रास्ते में गांव के ही पड़ोसी कामान्ध ब्यक्ति रामू उर्फ़ बबलू 25 पुत्र रामप्रसाद ने बदनीयती से उसे खींचकर अश्लील हरकतें करने लगा।महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।परिजनों ने घटना की सूचना 100 पुलिस को दी।पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।थानाध्यक्ष गोपाल नरायन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है।आरोपी की तलाश जारी है।उसे शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।