करोड़ों की ठगी कर संस्था हुई फरार, निवेशकों को दी गयी चेकें हुई बाउंस तो मचा हड़कंप

दो गुना धन देने का झांसा देकर जमा कराए गए थे रुपये, पीड़ित पहुंचे एसपी की चौखट पर लगाई कार्यवाही की गुहार

हरदोई- निवेशकों को अधिक सूद और प्रीमियम देने का झांसा देकर उनकी मेहनत की कमाई लूटने का सिलसिला थमा नहीं है। ठगी की ऐसी घटनाएं बारंबार होने के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। बुधवार को एएसपी के पास कुछ इसी तरह की महिलाएं पहुंची और अपने साथ हुई धोखाधड़ी की बात बताई और मामले में कार्यवाही किये जाने की मांग की।
      हरदोई की शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम चुंगी पर काफी दिन पहले पीएलडी कारपोरेशन सोसायटी लिमिटेड के नाम से एक बैंक शाखा खोली गई।इस बैंक में पांच साल में धन दोगुना करके उसका ब्याज भी देने की बात कहकर लोगों को एफडी आरडी व फिक्स डिपॉजिट कराने को कहा गया।साथ ही इसमें निवेशकों को मासिक ढाई फीसदी प्रीमियम दिए जाने का झांसा देकर धन बटोरा गया।साथ ही एजेंट सत्यप्रकाश द्वारा बैंक मैनेजर विशाल खरे निवासी आवास विकास कालोनी व निदेशक श्यामपाल सिंह से भी निवेशकों की मुलाकात करायी गई।
     निवेशको ने बताया कि ट्रेडिंग कंपनि का धंधा इतना चमका था कि कुछ ही महीनों में नगर के सैकड़ों निवेशक अधिक प्रीमियम के लालच में आकर फंस गए और करोड़ों रुपये जमा करा दिए गए।कुछ दिन तो ठीक चला और जो चेक दी गयी वह भी बाउंस हुई लेकिन इसके बाद जब प्रीमियम मिलना बंद हो गया तो निवेशकों का माथा ठनका। कंपनी के मुख्य कार्यालय में ताला लग चुका था और निदेशक फरार हो गए थे। कुछ महीने इंतजार के बाद भी इनका पता नहीं चलने पर इस आशय की रिपोर्ट के लिए महिलाएं बुधवार को एएसपी ज्ञानंजय सिंह से मिली और पूरी बात बताई।पुलिस ने मामले की जांच व कार्यवाही की बात कही है।