मानक की धज्जियां उड़ाते घटिया सामग्री से बन रहा विद्युत उपकेंद्र

कछौना (हरदोई)- लाखों रुपए की लागत से कछौना स्थित विद्युत उपकेंद्र का एक निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कराया जा रहा है निर्माण में दोयम क्लास की ईंट एवं बालू का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है । यहां तक की डाली जा रही स्लैप डस्ट मिलाकर डाली जा रही है । मोंरँग का कोई नामोनिशान नहीं है । काम कर रहे मजदूर संदीप संजय कुमार, जुबेर, इस्लाम, रणजीत, प्रमोद, इंदल, सुनील, शकील, रामनरेश, रुबिन,  नसरुद्दीन आदि ने बताया कि वह लोग स्लैब ढलाई का कार्य करते हैं । लेकिन वह पहली बार देख रहे हैं कि मकान बनाने में डस्ट से स्लैब डाली जा रही है । यह भी बताया कि कई अधिकारी आए और ठेकेदार को मना किया कि स्लैब मोरंग से डाली जाएगी । लेकिन ठेकेदार दाऊद खान व मेट जितेंद्र कुमार की हठधर्मिता के चलते डस्ट से ही मिश्रित 5 : 1  के अनुपात में स्लैब डलवायी जा रही है ।  मजदूरों के साथ में गाली गलौच और अभद्रता की जाती है, जिसके चलते मजदूरों ने स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि प्रार्थना पत्र पर जांच कराई गई है और मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की जा रही है । जेई राजेश कुमार गौतम ने बताया कि उन्हें जानकारी नही है कि भवन निर्माण कितने रुपये में कराया जा रहा है ।