अमरोहा में यूपी 100 पुलिस की PRV 2377 ने अवैध शराब बनाकर बेचने वालों के यहाँ शराब बनाने के उपकरण बरामद करने में सफलता पायी है । यूपी 100 को कल्याणपुरा स्कूल के पास अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना दी गयी थी । इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र ही पहुंचकर मौके से 20 थैली कच्ची शराब, लहन व बनाने के उपकरण बरामद कर लिए । पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग चुका था । बरामद शराब व उपकरणों को थाने के सुपुर्द किया गया ।
Related Articles
पांचवे दिन मिला गंगा में डूबे युवक का शव
November 28, 2018
0
प्रेमिका को धोखा दे शादी रचाने जा रहे प्रेमी की एफ.आई.आर, गुजरात पुलिस दे रही दबिश
April 11, 2018
0
34 पुड़िया गांजे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
July 11, 2018
0