जम्मू-कश्मीर में, कुलगाम जिले के बौनीगाम क़ाजीगुंड में आज हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये और सेना का एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा सूत्रों ने आकाशवाणी को बताया कि सेना का एक जवान घायल भी हुआ है। आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों के संगठन और उनके उससे संबंध के बारे में पता लगाया जा रहा है। मुठभेड़ में एक नागरिक को भी गोली लगी है। इसी क्षेत्र में आतंकवादियों के एक समूह ने आज तीसरे पहर सेना के काफिले पर हमला किया।
Related Articles
सेना ने केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार से होने वाली घुसपैठ की विफल
May 25, 2018
0
सेना की जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकवादी ढेर
January 16, 2018
0
In an encounter terrorist killed by security forces in J&K
March 15, 2022
0