बदायूं – पीआरवी 1301 ने अपहृत बच्चे के परिजनों को तलाश कर उनके सुपुर्द किया । अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के शोर मचाने पर अपहृत नबी हसन को राह में छोड़ दिया और भाग गए । जिला बदायूँ में मिआयू कस्बें के पास एक बालक लावारिस हालत में भटक रहा था । एक व्यक्ति ने डॉयल 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी । पीआरवी 1301 तत्काल ही मौके पर पहुँच गयी । पता चला कि कटराला के एक मदरसे में पढ़ने वाले बालक नबी हसन को कुछ लोग मोटरसाइकिल से उठाकर कहीं लिए जारहे थे । लेकिन बच्चे के चीखने पर वह उसे मदरसे से 20 किलोमीटर दूर यहाँ छोड़ गए । डरे-सहमे और रो रहे बच्चे को पुलिस ने शान्त कराया ौर उससे उसके घर के बारे में पूछकर उसके परिजनों को बुलाकर बालक उन्हें सौंप दिया ।
Related Articles
पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी ने शहीदों को किया नमन
October 21, 2017
0
पुलिस ने अपहृता को किया बरामद
September 16, 2018
0
सांसद नरेश अग्रवाल ने लगाया एनकाउंटरों पर सवालिया निशान
January 11, 2018
0